Expert Lecture on ‘Women Entrepreneurship and Mindset Development” (12-02-2026)
Expert Lecture on ‘Women Entrepreneurship and Mindset Development” (12-02-2026) given by Ms. Simran District Coordinator under UDAAN program organized by SACC India .

कल्पना चावला पॉलिटेक्निक कॉलेज में ‘उड़ान’ कार्यक्रम का शुभारंभ
कल्पना चावला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज ‘उड़ान’ कार्यक्रम का सफल शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में 180 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कार्यक्रम के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की।
‘उड़ान’ कार्यक्रम विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य छात्राओं को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (EDP) के माध्यम से सशक्त बनाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करना है। यह पहल छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने व्यावसायिक एवं करियर लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
इस ईडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 12 मॉड्यूल संचालित किए जाएंगे, जिन्हें उड़ान टीम द्वारा प्रदान किया जाएगा। इन मॉड्यूल में बिजनेस मॉडल कैनवास (BMC), मार्केटिंग स्किल्स, डिजिटल स्किल्स, ब्रांडिंग, आइडिया वैलिडेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राएं अपने विचारों को व्यवहारिक रूप देने तथा सफल उद्यमी बनने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करेंगी
‘उड़ान’ कार्यक्रम छात्राओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने, आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

